फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशीराम हत्याकांड: पुलिस ने ग्राम प्रधान व उसके भाई को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम लड़ैता में गोली मारकर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रधान व उसके भाई को जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लड़ैता निवासी खुशीराम की 19 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका की पत्नी रीना ने ग्राम प्रधान पवन, उसके भाई रिंकू, शिवपाल व फूल सिंह के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान पवन व उसके भाई रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा फरार चल रहे शिवपाल व फूल सिंह की तलाश में पुलिस की दो टीमें कन्नौज जनपद के अलावा फर्रुखाबाद व मैनपुरी जनपद में भी दबिश दे चुकी है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें