फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए शराब का सैंपल भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कसावा क्षेत्र के ग्राम कठाहार में शराब पीने से हुई तीन मौतों के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शराब मिलावटी थी या नहीं, इसकी जांच के लिए सैंपल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। गांव में हुई तीन मौतों से सन्नाटा पसरा रहा। वहीं शराब माफिया की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कठाहार निवासी अमित, उसके पिता जसकरन उर्फ कलक्टर, ताऊ राकेश की शराब पीने के बाद मौत हो गई थी। उसका रिश्तेदार पुष्पेंद्र उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। रविवार को आईजी प्रशांत कुमार के आने के बाद पुलिस ने जांच की गति को बढ़ा दिया है। सबसे पहले पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या शराब मिलावटी थी या नहीं। इसके लिए शराब के सैंपल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा शराब माफिया पर पुलिस ने नजरें टेढ़ी हो गई है। पुलिस लगातार जगह-जगह छापा मार रही है।
दूसरी तरफ गांव में हुई तीन मौतों से सन्नाटा पसरा रहा। हर किसी की जुबां पर सिर्फ इसी प्रकरण के चर्चे थे। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें