फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। चोरों ने समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष के घर पर धावा बोलकर नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिया। सपा नेता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कस्बे के बौद्धनगर मोहल्ला निवासी मुनेश राठौर वर्तमान समय में सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को होली पर वे परिजनों के साथ पैतृक गांव निजामपुर गए हुए थे। रविवार को वापस आए तो मकान का गेट टूटा हुआ था। कमरे में रखे बक्से, अलमारी समेत अन्य सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 17 हजार रुपये, इंवर्टर, बर्तन समेत अन्य गृहस्थी का सामान गयाब था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें