तेराजाकेट। जीटी रोड पर तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने रोड के किनारे खड़ी बाइक के अलावा आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही रोड पर बाइक सवार गिर पड़े और तेज रफ्तार बाइक सवार घायल हो गया। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
गुरसहायगंज के मोहल्ला अफसरी निवासी शादाब छिबरामऊ से घर बाइक से तेज रफ्तार में जा रहा था। तेराजाकेट चौराहे पर रोड के किनारे खड़ी एक बाइक में टक्कर मारते हुए आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार रोड पर गिर पड़े। हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार शादाब घायल हो गए। ग्रामीणों ने रोड पर पड़े बाइक चालकों को उठाया। दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से घायल होने के कारण चलता बना। पीछे से आए बाइक सवार ने घायल शादाब को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। एक भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। (संवाद)