फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। तेरहवीं संस्कार से घर लौटते समय सड़क पर अचानक आए मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में भतीजे की मौत हो गई जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चाचा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार हुए चाचा-भतीजे हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज के गांव बीबीपुर निवासी देवेंद्र उर्फ कल्लू (35) अपने चाचा जय सिंह (47) के साथ सौरिख थाने के गांव हुसेपुर रिश्तेदारी में तेरहवीं की दावत खा कर घर लौट रहे थे। तभी नादेमऊ रोड स्थित अंकल ढाबा के सामने अचानक सड़क पर मवेशी से टकरा गई। हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई। जबकि जबकि चाचा जयसिंह का उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें