फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलाहना देने गई महिला को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
फाइल फोटो शांति देवी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। बेटे की पिटाई की शिकायत लेकर पहुंची महिला की दबंग परिवार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुधवार को सरेआम हुई वारदात से सनसनी फैल गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने किसान, उसके बेटे-बेटी और पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

ठठिया थानाक्षेत्र के गांव फतुआपुर निवासी शांति देवी (55) पत्नी रामशरन के खेत में नलकूप है। गांव के रहने वाले किसान संतराम ने मंगलवार को फसल में सिंचाई के लिए पानी मांगा था। शांति देवी के बेटे सुनील ने गांव के अन्य किसान के खेत में सिंचाई होने के कारण पानी देने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित हुए संतराम ने नलकूप के पास नीरज की पिटाई कर दी। बुधवार को जब शांति देवी को इसकी जानकारी हुई तो वह संतराम के घर शिकायत करने पहुंची। इस दौरान संतराम और शांति देवी के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर संतराम, उसके बेटे उपेंद्र, बेटी माधुरी और पत्नी राममूर्ति ने लाठी-डंडों से शांति देवी की पिटाई शुरू कर दी। सिर पर कई डंडे लगने से शांति देवी की मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलते ही एएसपी अरविंद कुमार और थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजपेयी मौके पर पहुंचे। मृतका के बड़े बेटे अखिलेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें