छिबरामऊ। ग्राम निगोह खास निवासी रामऔतार जाटव के पुत्र संतोष (35) मिर्गी रोग से पीड़ित था। बुधवार को वह खेतों पर आलू की बीन रहा था। उसी समय उनको मिर्गी का दौरा पड़ गया और मुंह के बल नाली में गिर पड़ा। काफी देर तक पानी में पड़े रहने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। वह अविवाहित था। (संवाद)