फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर और उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तालग्राम क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने देवर और उसके दो साथियों पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी दफ्तर में देवर समेत तीन युवकों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही आरोप लगाया कि संबंधित थाने में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है। देवर के कहने पर पति आए दिन उसे पीटता है। थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई तो रविवार देर रात देवर दो साथियों के साथ घर में आ गया। शोर गुल सुनते ही जब बरामदे में जाकर देखा तो तीनों ने पकड़ लिया और तमंचा लगाकर बारी बारी से तीनों ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर देवर ने जान से मारने की धमकी दी और साथियों के साथ भाग गया।
पीड़िता का कहना है कि सोमवार को तालग्राम थाने में तीनों के खिलाफ तहरीर दी, मगर पुलिस कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी दफ्तर में एएसपी डॉ. अरविंद कुमार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें