फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनर की पिटाई कर दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से डीजल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हाईवे किनारे खड़े दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टैंकर के क्लीनर से मारपीट कर तमंचे के बल पर तीन बदमाश चालीस लीटर डीजल और स्टेपनी लूट ले गए। क्लीनर की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के बाईपास पर पाल चौराहा के पास शुक्रवार को कंटेनर ने टैंकर में टक्कर मार दी थी। हादसे में टैंकर चालक गोपाल निवासी मथुरा घायल हो गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टैंकर को बाईपास पर ही खड़ा करा दिया था। टैंकर का क्लीनर लक्ष्मण निवासी फूलपुर थाना दाऊजी जिला मथुरा रखवाली के लिए रुका था।
रविवार सुबह करीब पांच बजे पल्सर सवार तीन बदमाशों ने लक्ष्मण से मारपीट की और तमंचे के बल पर टैंकर से करीब 40 लीटर डीजल और स्टेपनी लूट ले गए। क्लीनर ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें