फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के निकट मशीनरी स्टोर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। चोरों ने शनिवार रात मशीनरी की दुकान से लाखों का सामान पार कर दिया। दुकानदार ने पांच लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन

कस्बे जवाहर नगर मोहल्ला निवासी शेर सिंह पटेल ने बताया कि उसकी कोतवाली के पास मां यशोदा कृषि यंत्र एवं प्रेशर ट्राली वर्कशाप के नाम से दुकान है। शनिवार को उसने अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। दुकान के बाहर एलईडी बल्ब लगे हैं। बाहर कुछ मशीनरी का सामान रखा हुआ है। चोरों ने दुकान के बाहर से ट्राली का प्रेशर और पांच ट्राली की साइडे अपने साथ ले गए। चोरी की वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे मे कैद सभी लोगों ने उसने पहचान लिया। दुकानदार ने पुलिस को बरुहार के रहने वाले चार लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें