फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाडे बियर शॉप सेल्समैन के साथ मारपीट, 30 हजार लूटे

विज्ञापन
टूटा बियर शॉप का गेट। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। पूर्वी बाईपास स्थित बियर शॉप पर कुछ युवकों ने सेल्समैन के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि विवाद के बाद युवक गोलक में रखे बिक्री के लगभग 30 हजार रुपये भी लूट ले गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्राम गड़रियन पुर्वा निवासी हिमांशु पाल सिंह ने बताया कि पूर्वी बाईपास स्थित बियर शॉप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की सायं लगभग 5.30 बजे एक दबंग युवक कार से अपने साथियों के साथ दुकान पर आया। पहले इन युवकों ने बियर पी। उसके बाद एक पेटी बियर गाड़ी में रखने को कहा। मना करने पर इन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। बियर शॉप का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और लात घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। दुकान से बाहर निकलकर जान बचाई।
आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर यह युवक गोलक में रखे बियर बिक्री के 30 हजार रुपये लेकर भाग गए। युवकों ने दस कैन बियर पी थी, उसके भी पैसे नहीं दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला मारपीट का है। रुपए लूटने की घटना बेबुनियाद है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें