फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से चंद कदम की दूरी पर कंडक्टर से मारपीट, रुपए लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। इंदरगढ़ मार्ग पर नादेमऊ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बस में किराया मांगने से नाराज कुछ युवकों ने कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान झोला समेत चार हजार रुपये भी लूट लिए। बस कंडक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

ग्राम मझिगवां बहादुरपुर निवासी बस कंडक्टर भारत सिंह ने बताया कि मंगलवार को बस लेकर सौरिख से इंदरगढ़ जा रहे थे। रास्ते में बस पर सवार एक युवक से किराया मांगा, जिस पर वह भड़क गया। धमकियां देते हुए साथियों को बुला लिया। नादेमऊ चौकी के पास पहुंचने पर बस रुकवाकर इन युवकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विवाद के दौरान आसपास के लोग पहुंच गए। भीड़ एकत्रित होने पर यह युवक उसका झोला, जिसमें करीब चार हजार रुपये थे, छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें