फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर कब्जा होने से पीड़ित ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेत में खड़ी राई की फसल को गांव के कुछ लोगों ने जोतकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार के साथ कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

ठठिया क्षेत्र के गुरौली गांव के रहने वाले कयूम खां ने बताया कि उसने खेत में राई की फसल तैयार की थी। गांव के ही कुछ लोगों ने खेत में तैयार राई की फसल को जोत दिया और कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। शिकायत करने पर तहसीलदार ने निर्माण कार्य बंद करा दिया था। दबंगई के बल पर फिर से निर्माण करना शुरू कर दिया। आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी चल रही है। पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने डीएम दफ्तर के बाहर परिवार के साथ धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें