फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
राजवीर (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (छिबरामऊ)। क्षेत्र के रौसेन गांव के बाहर गांव के ही युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। हालांकि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रौसेन निवासी राजवीर (20) शनिवार देर रात दोस्त आकाश पाल की बहन की लगन में सकरावां बाइक लेकर शामिल होने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन हुई। रविवार सुबह सकरावा रोड पर स्थित फिलिंग स्टेशन के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। आकाश पाल ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। राजवीर के बड़े भाई आनंद ने उसे आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया गया। यहां पहुंचते ही इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने दोस्त पर ही हत्या की आशंका जाहिर करते हुए हंगामा किया।
राजवीर अपने दोस्त आकाश पाल के साथ हरियाणा के सोनीपत में तीन माह पहले शराब ठेका पर नौकरी करने गया था और नौ फरवरी को दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए साथ आया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें