फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रसीद थमा कर 31 हजार ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ठेका कर्मी पर बिल वसूली के नाम पर फर्जी रसीद थमा कर 31 हजार रुपये ठगने का आरोप उपभोक्ता ने लगाया है। उसने मामले की शिकायत एसडीओ और पुलिस से की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गदनापुर काजी निवासी किसान कन्हैया लाल ने बताया कि वे घरेलू कनेक्शनधारक हैं। उस पर करीब 60 हजार का बिजली बिल बकाया दर्शया गया है। बिजली उपकेंद्र पर तैनात युवक ने अपने को लाइनमैन बताते हुए उनसे कम बिल जमा कराने का लालच दिया। दो बार में 59 हजार रुपये ले भी लिए। जब बिल जमा की रसीद मांगी तो कुछ माह तक हीलाहवाली करता रहा। कुछ दिनों पहले 31 हजार का बिल जमा करने की रसीद भी दी। जब उपकेंद्र पहुंच कर शेष बिल जमा कराने के लिए बकाया छटवाया तो वहां युवक को दिए गए रुपये जमा नहीं होने की बात सामने आई। रसीद भी फर्जी निकाली। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विद्युत कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें