फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को पिता को पीटने वाले बेटे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। एक सप्ताह पहले दिलावरपुर गांव में बेटे की पिटाई से घायल हुए 70 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी बेटे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी 70 वर्षीय माधव सिंह से बड़े पुत्र मनोज कुमार ने राशन दुकान को लेकर हुए झगड़े में 30 जनवरी को मारपीट कर दी थी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। पत्नी विमला देवी ने तहरीर देकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा था। यहां मंगलवार को वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मनोज कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा की धाराओं में बदलाव कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें