फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। घर में घुसकर युवक ने 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने मंगलवार को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना करीब एक सप्ताह पूर्व की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि एक फरवरी की रात उसकी 12 वर्षीय बेटी घर ंपर अकेले थी। इस दौरान गांव निवासी राजकुमार घर में घुसा और बेटी को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी आरोपी की धमकी से डरकर खामोश रही।
काफी पूछताछ के बाद बेटी ने राजकुमार की करतूत बताई। मंगलवार को गांव के कुछ लोगों के साथ महिला पीड़ित बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें