फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की उल्टियां आने से महिला की हुई मौत

विज्ञापन
रजनी फाइल फोटो - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सदारी नगला में महिला को अचानक खांसी के साथ खून की उल्टियां आने लगीं। परिजन सौ शैया अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सदारी नगला निवासी रजनी (21) का विवाह लगभग डेढ़ साल पहले नीलू से हुआ था। नीलू हलवाई का काम करता है। रविवार को एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में खाना बनाने के लिए वह गया था। रजनी घर का काम निपटा रही थी, उसी समय खांसी के साथ खून की उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन सौ शैया अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। नीलू का कहना था कि रजनी टीबी की बीमारी से ग्रसित थी, उसका इलाज चल रहा था। मौत को संदिग्ध मानते हुए चिकित्सकों ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया तथा पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना भेज दी है।
रजनी की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग सौ शैया अस्पताल पहुंच गए।
मृतका के पिता रामरतन निवासी सोना जानकीपुर, थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद ने नीलू समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों के आरोप के आधार पर पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें