फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी सैकड़ों लीटर स्प्रिट

विज्ञापन
बरामद स्प्रिट की कट्टियों को गाड़ियों में रखवाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। नगर में आसपास के जनपदों की संयुक्त टीम ने नगर में गुपचुप ढंग से छापेमारी कर सैकड़ों लीटर शराब बनाने वाला स्प्रिट बरामद किया। फर्रुखाबाद पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद स्प्रिट को भी साथ ले गई।
विज्ञापन

नगर में सुबह लगभग पांच बजे गनी मार्केट के पीछे स्थिति एक दुकान में स्थानीय थाना पुलिस के साथ सिविल ड्रेस में जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज की पुलिस व एसओजी टीम पहुंची। भारी मात्रा में पुलिस बल देख आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने लोगों को आसपास फटकने नहीं दिया। इसी बीच पुलिस दुकान से बरामद हुए लगभग एक सैकड़ा डिब्बे साथ ले गई। एक युवक को भी पकड़ कर साथ ले गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुकान से बरामद डिब्बों में शराब बनाने का स्प्रिट था। अलसुबह हुई घटना नगर के लोगों में चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना था कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए स्प्रिट एकत्रित किया गया था। एक कैन से लगभग सौ लीटर से अधिक शराब का निर्माण हो सकता था।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि 29 डिब्बे कोतवाली पुलिस ने जब्त किए हैं। डिब्बों में भरे केमिकल की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें