कन्नौज। कानपुर नगर के एक गांव में रहने वाली युवती के पिता और भाई की हत्या करने की धमकी देकर युवक ने अश्लील वीडियो बनवा कर व्हाट्स ऐप पर मंगवा लिया। इसके बाद सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देकर मुलाकात करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
कानपुर नगर के बिल्हौर थाना के एक गांव में रहने वाली युवती ने गुरुवार को सदर कोतवाली में मुस्तफा खान निवासी बछज्जापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि कई दिनों से युवक फोन कर उसे परेशान कर रहा। भाई और पिता की हत्या करने की धमकी देकर एक दिन उसका अश्लील वीडियो बनवा लिया। इसके बाद उसे व्हाट्स ऐप पर मंगवा लिया। अब युवक उससे किसी गोपनीय स्थान पर मुलाकात करने की धमकी दे रहा है। मुलाकात न करने पर सोशल साइट पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।