फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजी कर किसान को फेंककर बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के किशई जगदीशपुर गांव निवासी किसान बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था। लिफ्ट देकर बाइक उसे सुनसान जगह ले गया। जेब में रखे रुपये निकाल लिए और बाइक से किसान को धक्का मार कर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के किशई जगदीशपुर गांव निवासी रामभोले बुधवार को कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दस हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। एक बाइक पर बैठे दो सवारों ने किसान को जबरन बाइक पर यह कहते हुए बैठा लिया कि हम भी गांव की तरफ जा रहे हैं। किसान के बाइक पर बैठने के बाद बाइक सवार उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसकी जेब काटकर दस हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद किसान को चलती बाइक से धक्का देकर भाग गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें