कन्नौज। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सदर कोतवाली में ससुरालजनों के खिलाफ दहेज और मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव की रहने वाली शालिनी ने बताया कि उसके पिता ने करीब एक साल पहले उसकी शादी तिर्वा थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर के रहने वाले रवि के साथ कराई थी। शादी के बाद से ससुर सुभाष चंद्र, सास शरादा देवी, पति रवि, ननद संगीता व रेखा, नंदोई रणविजय व अजय दहेज के लिए परेशान करने लगे। कुछ महीनों बाद से ही वे बीस लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले आए दिन मारपीट करने लगे। 24 नंबवर को ससुर सुभाष चंद्र, पति रवि, ननदोई रणविजय व अजय दो अज्ञात साथियों के साथ उसके घर पर आए और 20 लाख रुपयों की मांग करने लगे। पिता दयाराम ने मना किया तो गाली गलौज की और मारपीट करने लगे। पीड़िता ने सदर कोतवाली में गुरुवार को ससुरालजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। (संवाद)