फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न होने से परेशान युवक ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। शादी न होने से क्षुब्ध फिरोजपुर गांव के युवक ने मंगलवार दोपहर फांसी लगा ली। शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका देख लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव निवासी सुशील यादव (28) शराब का लती था। उसकी शादी नहीं हो रही थी। इससे वह परेशान रहता था। मंगलवार को दोपहर घर से खेत की ओर निकला था। गांव से दूर जाने के बाद नाला घुनिया में पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। गांव के लोगों ने शव देखा, तो परिजनों को सूचना दी। उपनिरीक्षक रामप्रकाश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि युवक शराब का आदी था। शादी न होने से आत्मघाती कदम उठा लिया है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें