फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी बस में कंटेनर ने मारी टक्कर, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों से भरी रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बस क्षतिग्रस्त हो गई और पलटते-पलटते बची। चालक कंटेनर को सड़क पर छोड़कर भाग निकला। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छिबरामऊ डिपो की एक बस गुरसहायगंज की ओर आ रही थी। इस दौरान कस्बा सराय प्रयाग के पास एक कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हो गई और पलटते बची। हादसे के बाद रोडवेज बस में सवार यात्री कंटेनर चालक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। यह देखकर चालक कंटेनर को जीटी रोड पर खड़ाकर भाग निकला। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। हादसा सराय प्रयाग चौकी के पास हुआ। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। किसी तरह अन्य चालकों ने कंटेनर को हटाकर लगे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें