कन्नौज। शादी का झांसा देकर एक युवक ने दिल्ली में युवती के साथ रहकर पांच साल तक शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। शादी करने की बात कहने पर युवक और उसके दोस्तों ने युवती के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने तौफीक, उसके दोस्त हनीफ और सत्तार निवासी मकदूमापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने बताया कि करीब पांच साल पहले शादी का झांसा देकर तौफीक उसे दिल्ली ले गया था। यहां उसके साथ शारीरिक शोषण कर कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। 25 दिसंबर को वह और उसे दोस्त शादी करने की बात कहकर कन्नौज ले आए। यहां जब वह तौफीक के घर पहुंची तो दरवाजा बंद कर लिया। पूरी रात वह सर्दी में दरवाजे के बाहर बैठी रही। सुबह तौफीक और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।