चोरी के बाद नुकसान की जानकारी देती महिला। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
नजरापुर(तिर्वा)। चोरों ने रविवार रात में चार घर और पंचायत भवन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह सिलसिलेवार हुई चोरी की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ ने बताया कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के नथापुर्वा गांव में चोरों ने गया प्रसाद के घर को निशाना बनाया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर करीब 50 हजार के जेवर और दस हजार रुपये पार कर दिए। सीढ़ी लगाकर सालिग्राम के घर से 60 हजार रुपये, मोबाइल और पांच हजार पार कर दिए। मनमोहन के घर में घुसकर 20 हजार के जेवर उड़ा दिए। चोरों ने सर्वेश के मकान को भी निशाना बनाया। गांव के पंचायत भवन में लगी सबमर्सिबल मोटर भी खींच कर चोर ले गए। सोमवार सुबह एक साथ पांच स्थानों पर हुई चोरी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पीड़ित लोगों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।