फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम और खंजाची के खिलाफ फर्जीवाड़ा की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कोल्ड स्टोरेज और खाद दुकान के मुनीम और खजांची ने फर्जी दस्तावेज के सहारे मालिक को लाखों रुपये का चूना लगाने का आरोप है। मुनीम और खजांची के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कन्नौज सरायमीरा देविन टोला निवासी सर्वेश कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनकी मिश्रा टेडर्स के नाम से खाद की दुकान और सेमा कोल्ड स्टोरेज है। कोतवाली तिर्वा भुगैतापुर गांव के राजेश दुबे और ऋषि ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर 30 लाख 53 हजार 200 रुपये का गोलमाल कर दिया। इसके बाद काम बंद कर भाग गए। जानकारी होने पर इनके गांव भुगैतापुर पहुंचे। हिसाब किताब सही करने और गबन किए रुपये मांगे तो दोनों ने जान से मार देने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें