फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकाम दुकानदार से लाखों रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। टेलीकाम दुकानदार से युवकों ने लाखों रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में पीड़ित दुकान ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड पर हरीश की टेलीकाम की दुकान है। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर हरीश ने मोहम्मद समीर, फैसल, मोसीन निवासी भटपुरी और आलम निवासी मंडई पंसरियान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वर्ष 2018 में मोसीन, फैसल और समीर ने उसकी दुकान से उधार करीब सात लाख रुपये की धनराशि मोबाइल रिचार्ज के लिए खातों में डलवा ली। रुपयों को जब तगादा किया तो मंडई पंसरियान निवासी आलम के घर पंचायत हुई। इस दौरान आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। विरोध करने पर सभी लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें