फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। चौराहे की एक दुकान के बाहर रखी फलों की क्रेट और सीएफएल गुरुवार रात चोर ने पार कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने भी एक ही युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा उमर्दा निवासी संजय खान ने पुलिस को बताया कि चोर ने पहले दुकान के बाहर रखे काउंटर को उठाने का प्रयास किया। उसकी दराज को भी खोल कर देखा। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे तीन दुकानों के बाहर लगी सीएफएल और फल विक्रेता हलीम की फलों की दो क्रेट चुरा ले गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने से पता लगा एक युवक ने चोरी को अंजाम दिया है। उमर्दा चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें