फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी से टप्पेबाजों ने पार की 25 हजार की नकदी

विज्ञापन
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करता पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। नादेमऊ चौराहे के पास एक परचून की दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिकी खोलकर बदमाशों ने 25 हजार रुपये चुरा लिए। विद्यालय के एक लिपिक ने बैंक से रुपये निकालकर डिकी में रखे थे। दुकान पर खरीदारी करते वक्त उसके साथ यह वारदात हुई। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गढ़िया पाह गांव निवासी संतोष बाबू आदर्श जनता इंटर कॉलेज ग्यासपुर में लिपिक हैं। शुक्रवार को संतोष ने पंजाब नेशनल बैंक से 25 हजार रुपये निकाले। रुपये को झोले में डालकर बाइक की डिकी में रख लिया। उसके बाद नादेमऊ चौराहे के पास एक परचून की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर खरीदारी करने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने डिकी से रुपयों का झोला पार कर दिया। संतोष खरीदारी कर लौटे तो डिकी खुली देख दंग रह गए। डिकी में रुपयों से भरा झोला नहीं था। दिनदहाड़े चौराहे पर हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। संतोष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। डिकी खोलकर रुपये निकालने की वारदात कैमरे में कैद थी। अब पुलिस टप्पेबाज युवकों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें