फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने 12वीं के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र तालग्राम थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव निवासी आशीष यादव है। उसने दो दिन पहले मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन

ट्वीटर पर एक शिकायत के जरिये इसकी जानकारी डीजीपी कार्यालय को हुई। वहां से जिला प्रशासन को प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस पर उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तत्काल आशीष को गिरफ्तार भी कर लिया।
डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी राजेश श्रीवास्तव भी थाने पहुंचे और बंद कमरे में आरोपी से पूछताछ की। छात्र के पिता कन्हैयालाल दूध डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह ही उन्हें पोस्ट के बारे में जानकारी हुई। तब बेटे को फटकार लगाने के बाद पोस्ट भी हटवा दी थी, लेकिन तब तक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें