फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : ढाई साल की बच्ची को छोड़कर ट्रेन से उतर गई मां

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन कन्नौज पर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन की सदस्य प्रीती श्रीवास्तव को सौंपी बच्ची। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर से कासगंज जाने वाली एक्सप्रेस में ढाई साल की बच्ची मिली है। सही से अपना नाम और परिवार के बारे में न बता पाने की वजह से आरपीएफ ने उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। यात्रियों का कहना है कि बच्ची को छोड़कर उसकी मां शिवराजपुर स्टेशन पर उतर गई थी।
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी विजय राठौर ने बताया कि नौ जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे कानपुर से कन्नौज रेलवे स्टेशन पहुंची कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 15039) में करीब ढाई साल की बच्ची लावारिस अवस्था में दिखी जो रो रही थी। स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवानों ने बच्ची से नाम, पता और माता-पिता का नाम पूछा तो वह नहीं बता सकी। उसके बाद चाइल्ड लाइन को सूची दी गई। टीम की सदस्य प्रीती श्रीवास्तव ने बच्ची की काउंसलिंग की। संरक्षण अधिकारी का कहना है कि अगर बच्ची के परिजनों के बारे में पता नहीं चला तो बाल कल्याण समिति के आदेश पर राजकीय शिशु गृह लखनऊ भेजा जाएगा। यात्रियों का कहना है कि महिला बच्ची के साथ कानपुर सेंट्रल से चढ़ी थी। शिवराजपुर स्टेशन पर बच्ची की मां उतर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें