सौरिख। शनिवार रात किसी वाहन ने हाईटेंशन लाइन के पोल में टक्कर मार दी। पोल को तोड़ता हुआ वाहन कई दुकानों के टिनशेड क्षतिग्रस्त कर निकल गया। वहीं खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हाईटेंशन लाइन का पोल टूटने से तार आपस में टकरा गए और हाई वोल्टेज करंट घरों में दौड़ गया और जगह बिजली उपकरण फुंक गए।
रविवार तड़के करीब तीन बजे छिबरामऊ की तरफ से आए किसी वाहन ने सीएसबी रोड पर सनी गुप्ता की खड़ी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद हाईटेंशन लाइन के पोल को तोड़ता हुआ धर्मेंद्र शर्मा, संजीव दुबे, आनंद गुप्ता, श्याम जी गुप्ता की दुकानों के टिनशेड क्षतिग्रस्त करता हुआ भाग गया। लाइन चालू होने से कई मकानों में करंट दौड़ने से उपकरण फुंक गए। पोल सड़क पर गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग को सूचित कर लाइन को बंद कराते हुए जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया।