जलालाबाद। गुरसहायगंज कोतवाली के गुगरापुर गांव के रंजीता पब्लिक स्कूल में हैंडपंप की मरम्मत के दौरान नल का पाइप हाईटेंशन लाइन में छू जाने से ग्रामीण की मौत हो गई। इसके साथ दो लोग और झुलस गए।
गुगरापुर पावर हाउस के पास रंजीता पब्लिक स्कूल में लगा हैंडपंप खराब हो गया था। इसे ठीक करने के लिए गुगरापुर निवासी मिस्त्री मान सिंह ने हैंडपंप को सही करने के लिए पाइपों को निकालने लगे। इसी बीच गांव के ही अनिल और विक्रम की मदद से मिस्त्री नल में पाइप फंसा रहे थे, तभी ऊपर से जा रही बिजली की 11 हजार लाइन में पाइप छू गई। पाइप छूते ही पाइप में हाई टेंशन का करंट आ गया। करंट के चपेट में आने से करीब 48 वर्षीय अनिल सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। विक्रम और मानसिंह घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएससी गुगरापुर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।