फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 34 संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में तीन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, दो बंदी समेत 34 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को घर पर आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया है। संक्रमितों के लक्षणों और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा टीम को भेजकर संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

इन पॉजिटिव लोगों में सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी, सीएचसी सौरिख, सीएचसी तालग्राम में एक-एक कर्मचारी, जिला कारागार में दो कैदी, दो नवोदय विद्यालय के छात्र शामिल है। जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 211 हो गई है। मौजूूदा समय 196 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लाकों में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई गई है। लक्षण महसूस होते ही लोग कोरोना जांच कराएं। संक्रमित होने पर चिकित्सकों के संपर्क में रहें।
विज्ञापन

जेपीएस में 15 से 17 वर्ष के छात्रों को टीका लगाया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। 200 से अधिक छात्र छात्राओं को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
सौरिख। इलाके के 21 बूथों पर 493 किशोर-किशोरियों समेत 49 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। रविवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने 1956 लोगों को टीका लगवाया।
टीके को लेकर चलाए जा रहे जागरुकता अभियान का परिणा है कि ग्रामीण इलाकों में बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी की देखरेख में शनिवार को 21 बूथ बनाए गए थे, जिन पर विभिन्न आयु वर्ग के 1956 लोगों के टीका लगाया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी को देखते हुए थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने सीएचसी पर पहुंचकर बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें