फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने आलू लदे आटो में टक्कर मारी, किसान की मौत

विज्ञापन
maut - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। धोबीघाट पुल के पास शनिवार शाम एक ट्रक ने आलू लदे आटो में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन खंदक में पलट गए। आटो चालक घायल हुआ लेकिन किसान की मौत हो गई। इसी बीच ट्रक में एक बाइक फंस जाने से बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा। इधर, गुस्साए लोगों ने तिर्वा-तालग्राम मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सीहपुर गांव निवासी संतराम (40) ने गांव के पूर्व प्रधान महाबीर के खेत में चौथाई पर आलू बोया था। शुक्रवार को आलू खोद कर उसने कानपुर भेज दिए। कुछ बच जाने पर उसने शनिवार को फिर आलू खुदवाया और शाम को गांव के ही नूर आलम (27) के आटो पर 12 पैकट लादकर उसे बेचने तिर्वा जा रहा था। धोबीघाट पुल के पास सुजान सराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आटो में टक्कर मार दिया। इसके बाद दोनों वाहन खंदक में पलट गए।
इसी बीच ट्रक की चपेट में बाइक सवार तालग्राम थाना क्षेत्र के भवानी सराय गांव का निहाल (18) आ गया। ट्रक चालक भाग निकला। इधर, हादसे में आटो सवार किसान संतराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि नूर आलम और निहाल को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। किसान के परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने तिर्वा तालग्राम मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रकों की रफ्तार पर लगाम न लगने से लोगों में नाराजगी रही। इधर, जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। सख्ती दिखाकर जाम हटाने की कोशिश करने पर ग्रामीणों से पुलिस की नोकझोंक हुई। हालांकि कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए लोगों को शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

maut- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें