फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना टीका की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज वालों के लिए तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज लगना जरूरी है, तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। शासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द दूसरी खुराक लग जाए। इसी के मद्देनजर तय किया गया है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज लगवाने वालों को मौका दिया जाएगा। सुबह नौ से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी जो स्लाट बुक कराकर आएंगे। 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केंद्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला वैक्सीन प्रभारी ईरशाद वेग ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं, लेकिन शनिवार को सिर्फ उनका ही टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4,08,500 को कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसमें 3,68582 लोगों ने पहली डोज और 39918 लोगों ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें