फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैनों ने किया प्रदर्शन, बेमियादी हड़ताल का एलान

विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजली विभाग के लाइनमैन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैनों ने प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का निराकरण न होने पर बेमियादी हड़ताल का एलान किया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन राजेश कुमार, शिव सागर, संजय सिंह, वीरेंद्र, संतोष कुमार, अमलेश, राम सजीवन, जय सिंह आदि ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को 18000 रुपये मानदेय की मांग की गई।
कहा कि ईपीएफ, ईएसआई घोटाले की जांच कराई जाए। बिजली ठीक करते समय होने वाली दुर्घटनाओं के शिकार कर्मचारियों का विभाग की ओर से इलाज कराया जाए। इस अवधि का मानदेय भी दिया जाए। दुर्घटना में मौत के शिकार हुए बिजली संविदा कर्मचारी वीरेश कुमार, अमित वर्मा को अभी तक पांच लाख का मुआवजा नहीं दिया गया। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें