विकास भवन में शुक्रवार को महाविद्यालयों के
प्राचार्य और छात्रवृत्ति प्रभारियों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें जिले में
संचालित 67 महाविद्यालयों में 42 महाविद्यालय उपस्थित हुए। इसमें 25
गैरहाजिर रहे। बैठक से नदारद रहने वाले महाविद्यालयों को चेतावनी पत्र जारी
कर उनसे जवाब मांगा जाएगा।
इसके अलावा महाविद्यालयों को मिसिंग छात्रों
का आनलाइन डाटा फीड करने को शनिवार की शाम तक अंतिम मौका दिया गया है। यदि
में लापरवाही बरती गई और आगे कोई छात्र छात्रवृत्ति योजना से वंचित होता
है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी
शैलेंद्र गौतम ने निर्देश दिए कि मिसिंग छात्रों का डाटा आनलाइन पोर्टल पर
फीड करना है।
इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि यदि कोई छात्र
छात्रवृत्ति से वंचित होता है तो महाविद्यालय की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने
कहा कि छात्रवृत्ति को लेकर शासन काफी गंभीर है। छात्रवृत्ति प्रभारियों
को निर्देश दिया कि साइड बराबर चेक करते रहे। नए निर्देशों से अपडेट होते
रहे।
यदि कोई निर्देश समझ में नहीं आ रहा है तो डीआईओएस व उनसे मोबाइल पर
संपर्क करके उसका निदान पूछ सकते हैं। डीआईओएस केपी सिंह ने कहा कि बैठक से
गायब रहने वालों को चेतावनी जारी की जाएगी। इसके अलावा मिसिंग छात्रों का
कल तक डाटा फीड न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।