फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में मीटर न लगवाने पर कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर बुधवार को बैठक हुई। यहां अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार सिंह ने एसडीओ व जेई को आठ दिन में बिजली मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। बिलों की बकायेदारी पर आरसी जारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने राजस्व वसूली के निर्देश दिए हैं। कहा कि निजी नलकूप के 750 उपभोक्ताओं पर बीस करोड़ की बकायेदारी है। इसकी जल्द वसूली कराएं। 5130 उपभोक्ताओं ने पांच साल से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। वहीं डिवीजन के 9300 उपभोक्ताओं ने बिजली मीटर नहीं लगवाए हैं। मीटर न लगने तक इनके बिल जमा न किए जाएं। नए कनेक्शन के लिए लोगों को परेशान न किया जाए। रिपोर्ट लगाकर आठ दिन के अंदर स्थलीय निरीक्षण कर ऑनलाइन रिपोर्ट भेजें। कहा कि लोग जनसेवा केंद्र से भी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अब हर ट्रांसफार्मर के हिसाब से बिलिंग होगी। बिजली चोरी और हानि को रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों पर बिजली कनेक्शनों की संख्या, लोड व बिजली उपभोग की जानकारी ली जाएगी। इसी के आधार पर बिलिंग की जाएगी। ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नगर के लोगों से अपील की है कि बारिश के सीजन में बिजली के पोल न छुएं। न ही इनसे जानवर बांधें। इस दौरान एसडीओ राहुल सिंह, कुलदीप राजपूत, अनुभव श्रीवास्तव, जेई अजय अवस्थी, करन सिंह, सुनील कुमार, कुलदीप, उमेश कुमार, जितेंद्र व संतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें