फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेसी, 50 लाख मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। भाउलपुर में रविवार कोयले से भरे ट्रक के पलटने से छात्रा व वृद्ध की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हुए थे। बुधवार को जिला कांग्रेसियों ने मृतकों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए सरकार से 50-50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने मृतक भाउलपुर निवासी कन्हैयालाल गुप्ता के पुत्र रुमित गुप्ता व दुर्गा नगला निवासी कक्षा नौ की छात्रा अंशिका कश्यप के पिता राजू बाथम से मिलकर शोकाकुल परिजनों से मिले। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, ऐसे में सरकार को प्रत्येक परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए, ताकि उन्हें इस दुख की घड़ी में सहारा मिल सके। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, देवकीनंदन दुबे, सीबी सिंह, प्रियंका दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें