फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सर्किल रेट बढ़ाने के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तहसील परिसर में बुधवार को सर्किल रेट में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बार एसोसिएशन, न्यू बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार सर्किल रेट बढ़ाए जाने से आम जनमानस पर सीधा असर पड़ रहा है। जमीन और संपत्ति की खरीद-फरोख्त महंगी हो गई है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि सर्किल रेट में हो रही लगातार बढ़ोतरी पर रोक लगाई जाए और आम जनता को राहत देने के लिए इस पर पुनर्विचार किया जाए।
उनका कहना है कि जब तक बढ़ाए गए रेट वापस नहीं लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा कहा कि तीन दिवसीय न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।इस मौके पर अशोक राजपूत, अनिल कश्यप, रजत अरुण, अमित राजपूत, अम्बरीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें