फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद रहित परीक्षा कराएं: डीएम

विज्ञापन
पीईटी परीक्षा को लेकर बैठक में शामिल केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में 24 अगस्त को 18 केंद्रों पर होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, नकल विहीन और विवाद रहित परीक्षा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि मंगलवार को दो पालियों में परीक्षा होनी है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर बाद तीन बजे से पांच तक होगी। दो पालियों में 14266 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। परीक्षा कराने के लिए शासन से चार कार्यदायी संस्थाएं नामित की गई हैं। जिला प्रबंधक डॉ. हेमेंद्र सिंह की देखरेख में प्रश्न पुस्तिका और उत्तर पुस्तिका को सुरक्षित रूप से केंद्रों पर पहुंचाने में सेक्टर मजिस्ट्रेट, रूट मैनेजर व सिक्योरिटी के लोग रहेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने महिला अभ्यर्थियों के लिए गेट पर चेकिंग महिला पुलिसकर्मी से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने परीक्षा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें