फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाए रहे बादल, ठंडक बढ़ी, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

विज्ञापन
दोपहर 12 बजे इस तरह का रहा नजारा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। दिन भर बादल छाए रहे। धूप न निकलने से तापमान में गिरावट हुई है। ठंडक का अहसास होने पर लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं पारा गिरने की आशंका के चलते आलू किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जिले में कोहरे की हल्की धुंध रही। बादल छाए रहने से सूर्य देवता के दर्शन दुर्लभ रहे। इससे ठंडक बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। कार्यालय, दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले। वहीं पारा गिरने की आशंका को लेकर आलू किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देेखी गईं।
जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि बारिश के चलते देर से आलू बुवाई के चलते अधिकांश इलाकों में पौधा अंकुरित हो रहा है। सर्दी बढ़ने से नुकसान होगा। वहीं मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अब मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। आगे अभी और सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें