फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर दुकान से डीएपी चोरी, लदा लोडर छोड़कर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। लोडर सवार चोरों ने खाद दुकान का शटर तोड़ डीएपी खाद की बोरियां लाद लीं। क्षमता से अधिक बोरियां लादने के चलते लोडर आगे नहीं बढ़ सका। उसके पहिये जमीन में फंस गए। जिसके बाद चोर डीएपी लदा लोडर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ऐमा गांव में साधू सिंह की रोड पर यादव खाद भंडार के नाम से खाद की दुकान है। शुक्रवार रात लोडर सवार चोरों ने शटर तोड़कर दुकान से 95 बोरी डीएपी खाद लाद ली। लोड अधिक होने से पहिए धंसने के चलते चोर लोडर छोड़कर भाग गए।
शनिवार सुबह जब साधू सिंह यादव दुकान खोलने पहुंचे तो खाद से लदा लोडर देखकर हैरान हो गए। टूटा शटर देखकर इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रयाग नारायन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरो का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्रयाग नारायन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरो का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें