फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभाष मिश्र के ‘मीठे बनो छुआरे से’ को बाल साहित्य पुरस्कार

विज्ञापन
प्रभाष मिश्र प्रियभाष। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। बाल साहित्यकार प्रभाष मिश्र प्रियभाष के छठवें बाल काव्य संग्रह ‘मीठे बनो छुआरे से’ को पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार मिला है। इस सम्मान के लिए देश के कोने-कोने से साहित्यकारों की पुस्तकें नामित हुई थीं। इससे पहले भारतीय बाल कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश सहित दर्जनों संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। यह बाल काव्य संग्रह चर्चा में रहा है।
विज्ञापन

मथुरा की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य नीरज शास्त्री और संरक्षक साहित्यकार डॉ. दिनेश पाठक शशि ने सम्मान पत्र, पुरस्कार राशि और स्मारिका प्रभाष मिश्र को प्रदान की। इस सम्मान के लिए देश के कोने-कोने से साहित्यकारों की पुस्तकें नामित हुई थीं। प्रभाष मिश्र का बाल काव्य संग्रह मीठे बनो छुआरे से का चयन किया गया। संग्रह की रचनाएं बच्चों के बालसुलभ मन और जीवन को ऊर्जा प्रदान करती हैं। इससे पहले भारतीय बाल कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश, मनीषिका कोलकाता, साहित्य परिषद खटीमा, भीलवाड़ा राजस्थान सहित दर्जनों संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।
प्रभाष मिश्र की इस उपलब्धि पर ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात, रामप्रकाश अग्निहोत्री, मदन वर्मा, प्रदीप प्रधान, सत्यराम यादव, सुनील चतुर्वेदी, राजीव शुक्ला, अनूप मिश्रा, मनोज राठौर, विमल पांडेय, हरिशरण शाक्य, अमित त्रिपाठी, शशिकांत शुक्ला, योगेश यादव, राहुल मिश्रा, संतोष पांडेय व शैलेंद्र दुबे ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें