फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ व कसावा का दबदबा

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
दौड़ लगाती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
कसावा के बाबा हरिपुरी इंटर कालेज में तहसील स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन छिबरामऊ और कसावा कालेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 12 कालेजों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

विधायक अरविंद सिंह यादव ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कहा कसावा में मिनी स्टेडियम बनवाने के लिए प्रयास करेंगे। जिससे क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेलों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म मिल सके। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोगों का खेल के प्रति काफी लगाव है। विधायक ने ध्वजारोहण के बाद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पिछले वर्ष के चैंपियन खिलाड़ी ने मशाल लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बालकों की आठ सौ मीटर दौड़ से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके सीनियर वर्ग में मो. तालिब प्रथम, पुष्पेंद्र यादव द्वितीय, धर्मेंद्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालकों के जूनियर वर्ग की दौड़ में अभिषेक कुमार प्रथम, अभिषेक द्वितीय, रतनेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं की सीनियर वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में रेनू पाल, शालिनी पाल, रिंकी पाल प्रथम, द्वितीय व  तृतीय स्थान पर रहीं। आठ सौ मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ में पारूल त्रिपाठी प्रथम, शिवानी द्वितीय, मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. उदयवीर सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें