फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने के लिए आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
chakbandi prakiriya nirast karane ki maang - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने और सहायक चकबंदी अधिकारी के निलंबन की मांग को लेकर आज से आमरण अनशन शुरू हो गया है। आंदोलन को किसान नेताओं का समर्थन मिल रहा है। वहीं अनशनकारी महिला जिलाध्यक्ष की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला व महिला जिलाध्यक्ष सुमन शंखवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव एडवोकेट समेत भगवंतपुर के किसानों ने माल्यार्पण कर आमरण अनशन पर बैठाया। वहीं भूख हड़ताल पर बैठीं महिला जिलाध्यक्ष की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। स्वास्थ्य टीम ने परीक्षण किया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए चकबंदी न्यायालय विभाग के कर्मचारी ताला लगाकर निकल गए। उधर, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव एडवोकेट ने कहा कि भगवंतपुर में चकबंदी प्रक्रिया में तमाम खामियां सामने आई हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई शुरू नहीं की जा रही।
विज्ञापन

इस मौके पर शुभम त्रिपाठी एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामऔतार, दिनेश चतुर्वेदी, अनार सिंह पाल सहित गांव के कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें