फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कन्याओं की शादी में मदद करेगा स्वर्णकार समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को नगर के कटरा मोहल्ले में जिलाध्यक्ष रामानंद वर्मा के आवास पर हुई। यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गरीब कन्याओं की शादी में संगठन आर्थिक मदद करेगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी आपस में प्रतिमाह एक निश्चित धनराशि इकट्ठी करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामानंद वर्मा ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए हर तरह से प्रयास किए जाएंगे। कमजोर, जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद की जाएगी। संरक्षक नरेश वर्मा व जिला महामंत्री सुरेश वर्मा ने कहा कि संगठन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करेगा। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा व नगर अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिसंबर को होने वाले अष्टम सामूहिक विवाह समारोह के लिए होली के बाद अन्य शहरों व नगरों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। संगठन ने एक स्वर में समाज को राजनीतिक भागीदारी देने की आवाज भी उठाई। इस दौरान शिवम राज वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, प्रभात वर्मा, अरविंद वर्मा, सुभाष वर्मा, आशीष वर्मा, बिन्नी वर्मा, हिमांशु वर्मा, कमल वर्मा, आशीष वर्मा व शिवम वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें