फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी निरस्त कराने के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित, तहसील परिसर में 28 दिन से चल रहा था धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
आंदोलन स्थल पर मौजूद पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, एसडीएम देवेश गुप्त, पूर्व राज्यसभा सांसद ? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। एक माह के अंदर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराए जाने और दोषी चकबंदी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद तहसील परिसर में 28 दिन से चल रहा किसान आंदोलन स्थगित कर दिया गया। इस मामले में पांच दिन पहले भूख हड़ताल शुरू की गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय तहसील परिसर में चल रहे आंदोलन स्थल पर पहुंचीं। आंदोलन की अगुवाई कर रहे भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव एडवोकेट और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा से वार्ता की। पूर्व राज्यमंत्री ने चकबंदी प्रक्रिया निरस्तीकरण और दोषी चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन से संबंधित डीएम राकेश कुमार मिश्र का पत्र आंदोलनकारियों को सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर कार्रवाई शुरू न हुई तो वह खुद अपने स्तर से किसानों की मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयास शुरू करेंगी। उन्होंने आंदोलनकारियों को जूस पिलाया। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
यहां के बाद पूर्व राज्यमंत्री ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती भाकियू महिला जिलाध्यक्ष सुमन देवी शंखवार को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर एसडीएम देवेश गुप्त, वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ला (अज्ञात) सहित भगवंतपुर के कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें